भारत पहुंचे रोजर फेडरर

नयी दिल्ली : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भारतीय सरजमीं पर पहला मैच खेलने के लिये आज राजधानी पहुंच गये. फडरर यहां अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के तीसरे चरण के दौरान इंडियन एसेस की तरफ से खेलेंगे. इस 33 वर्षीय स्विस खिलाड़ी के उपमहाद्वीप में ढेर सारे प्रशंसक हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर […]
नयी दिल्ली : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भारतीय सरजमीं पर पहला मैच खेलने के लिये आज राजधानी पहुंच गये. फडरर यहां अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के तीसरे चरण के दौरान इंडियन एसेस की तरफ से खेलेंगे.
इस 33 वर्षीय स्विस खिलाड़ी के उपमहाद्वीप में ढेर सारे प्रशंसक हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने आगमन की सूचना दी. फेडरर ने 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता पीट संप्रास के साथ अपना फोटो भी ट्वीट किया है. फेडरर ने अपने फोटोग्राफ के साथ अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, अभी दिल्ली पहुंचा. देखो मुझे विमान में कौन मिला. पिस्टल पेट.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




