विश्व शतरंज चैंपियनशिप : आनंद और कार्लसन के बीच आठवीं बाजी भी ड्रॉ

सोच्चि : भारतीय चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा चैंपियन मैगनस कार्लसन के खिलाफ आठवीं बाजी भी ड्रॉ खेली है. इस तरह से कार्लसन अब भी 12 बाजियों के मुकाबले में एक अंक की बढ़त बनाये हुए हैं. उनके 4.5 अंक हैं जबकि आनंद के 3.5 अंक हैं और उन्हें मुकाबले में आगे नयी रणनीति के […]
सोच्चि : भारतीय चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा चैंपियन मैगनस कार्लसन के खिलाफ आठवीं बाजी भी ड्रॉ खेली है. इस तरह से कार्लसन अब भी 12 बाजियों के मुकाबले में एक अंक की बढ़त बनाये हुए हैं. उनके 4.5 अंक हैं जबकि आनंद के 3.5 अंक हैं और उन्हें मुकाबले में आगे नयी रणनीति के साथ उतरना होगा. कल विश्राम का दिन होगा.
आनंद दो बाजियों में काले मोहरों से खेलने के बाद आज आठवीं बाजी में सफेद मोहरों से खेल रहे थे. उन्होंने फिर से वही शुरुआत की जो उन्होंने तीसरी बाजी में की थी जिसमें वह जीत दर्ज करने में सफल रहे थे. कार्लसन ने हालांकि सैद्वांतिक तरीका अपनाने के बजाय हटकर शुरुआत की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




