बुरिली ने दीपिका को हराकर उलटफेर किया

Published at :16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बुरिली ने दीपिका को हराकर उलटफेर किया

नयी दिल्ली : दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी को यहां यमुना खेल परिसर में तीसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के महिला रिकर्व वर्ग के स्वर्ण पदक के मुकाबले में रिमिल बुरिली के हाथों शिकस्त के साथ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में 19 वर्षीय दीपिका को टाई शूटआउट में 2.0, 2.0, 0.2, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी को यहां यमुना खेल परिसर में तीसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के महिला रिकर्व वर्ग के स्वर्ण पदक के मुकाबले में रिमिल बुरिली के हाथों शिकस्त के साथ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में 19 वर्षीय दीपिका को टाई शूटआउट में 2.0, 2.0, 0.2, 0.2, 1.1 :10.10: से शिकस्त का सामना करना पड़ा था क्योंकि बुरिली का तीर मध्य निशाने के अधिक करीब था.

स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रही दीपिका ने दो सेट की बढ़त बना ली थी लेकिन बुरिली ने धैर्य बकरार रखते हुए अगले दोनों सेट जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया. निर्णायक सेट में अंक बराबर थे. टाई शूटआउट में दोनों तीरंदाजों ने 10 अंक जुटाए लेकिन बुरिली का तीर मध्य निशाने के अधिक करीब था जिससे उन्होंने बाजी मार ली. पुरुष रिकर्व वर्ग में अतनु दास ने तरुणदीप राय को 6.4 से हराकर खिताब जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola