ePaper

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप : छठी बाजी में कार्लसन से मात खा गये आनंद

Updated at : 16 Nov 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप : छठी बाजी में कार्लसन से मात खा गये आनंद

सोच्चि : विश्वनाथन आनंद मैग्नस कार्लसन की चूक का फायदा उठाने में नाकाम रहे और विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की छठी बाजी हार गये. कार्लसन अब 3.5-2.5 से आगे है जबकि छह बाजियां बाकी है. पिछले साल भी इस समय कार्लसन ने दो अंक की बढ़त बना ली थी और वहां से आनंद की वापसी मुश्किल […]

विज्ञापन

सोच्चि : विश्वनाथन आनंद मैग्नस कार्लसन की चूक का फायदा उठाने में नाकाम रहे और विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की छठी बाजी हार गये.

कार्लसन अब 3.5-2.5 से आगे है जबकि छह बाजियां बाकी है. पिछले साल भी इस समय कार्लसन ने दो अंक की बढ़त बना ली थी और वहां से आनंद की वापसी मुश्किल हो गई थी. आनंद ने सिसलियन कान से शुरुआत की जो अपने आप में चौंकाने वाली बात थी क्योंकि आखिरी बार विश्व चैम्पियनशिप मैच में इसका इस्तेमाल अस्सी के दशक में कास्पोरोव और कारपोव के मैच में हुआ था. कार्लसन ने उसी समय दबदबा बना लिया जिससे साबित हो गया कि आनंद ने गलत विकल्प चुन लिया है.

कार्लसन ने ऐसे समय पर भारी तकनीकी गलती की. आनंद हालांकि उसका फायदा नहीं उठा पाये. कार्लसन ने मुकाबले के बाद कहा , मैं उस स्थिति में दूसरी चाल से भी पहुंच सकता था लेकिन मैने गलती की.

आनंद मैच के नतीजे से काफी दुखी थे. फेबियानो कारुआना ने भी ट्वीट किया कि वह पूरी रात सो नहीं सकेंगे. ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने कहा , जीत का मौका गंवाना अलग बात है लेकिन आनंद ने दबाव के आगे घुटने टेक दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola