विश्व शतरंज चैंपियनशिप : आनंद और कार्लसन के बीच चौथी बाजी ड्रॉ, स्कोर बराबर

सोच्चि (रुस) : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी में मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ काले मोहरों के साथ खेलते हुए आसान ड्रॉ खेला. तीसरे मुकाबले में कार्लसन पर शानदार जीत दर्ज करने वाले आनंद ने शुरुआती दो मैचों के विपरीत बेहतर प्रदर्शन किया. चार दौर […]
सोच्चि (रुस) : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी में मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ काले मोहरों के साथ खेलते हुए आसान ड्रॉ खेला.
तीसरे मुकाबले में कार्लसन पर शानदार जीत दर्ज करने वाले आनंद ने शुरुआती दो मैचों के विपरीत बेहतर प्रदर्शन किया. चार दौर के बाद अब स्कोर 2-2 से बराबर है. कार्लसन की तरफ से एक बार फिर दबाव के बावजूद आनंद ने सूझबूझ का परिचय दिया. आनंद चौथे मुकाबले की शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाया. आनंद ने पहली बाजी में ड्रॉ खेला था और दूसरी बाजी में उन्हें कार्लसन के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




