ePaper

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चौथा और आखिरी मैच आज, श्रृंखला पर कब्‍जा जमाने उतरेगा भारत

Updated at : 09 Nov 2014 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चौथा और आखिरी मैच आज, श्रृंखला पर कब्‍जा जमाने उतरेगा भारत

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज चौथा और आखिरी मैच खेला होना है. दोनों टीमें आज के मुकाबले को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी. भारत जहां आज के मुकाबले को जीत कर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी, वहीं ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ आज के मुकाबले को जीतकर श्रृंखला ड्रॉ कराने की कोशिश […]

विज्ञापन

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज चौथा और आखिरी मैच खेला होना है. दोनों टीमें आज के मुकाबले को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी. भारत जहां आज के मुकाबले को जीत कर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी, वहीं ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ आज के मुकाबले को जीतकर श्रृंखला ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी.

चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को पहले ही मुकाबले में जोरदार शिकस्‍त दी थी. ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 0 के मुकाबले 4 गोल से हराया था. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले में 2-1 से और तीसरे मुकाबले में 1-0 हराया और जबरदस्‍त वापसी करते हुए श्रृंखला में 2-1 की बढ़त भी बना ली है.

भारतीय टीम आज के मुकाबले के जीत जाती है तो इससे टीम की आत्‍मविश्वास बढ़ जाएगी,ऐसा इस लिए क्‍योंकि ऑस्‍ट्रेलिया की टीम एक चैंपियन टीम रही है और इसके खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना अपने आप में बड़ी बात है. लगातार दो मैच जीत कर टीम इंडिया काफी उत्‍साह में है, दूसरी और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भले ही दो मैच हार कर बैकफुट पर है, लेकिन उसमें वापसी करने की जबरदस्‍त क्षमता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola