मर्रे और वावरिंका टेनिस मास्टर्स के अगले दौर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 3:25 PM

विज्ञापन

पेरिस : एंडी मर्रे और स्टैन वावरिंका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यहां डेविड फेरर और मिलोस राओनिक के साथ पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम सोलह में प्रवेश किया. मर्रे ने फ्रांस के जुलियन बेनातू को 6-3, 6-4 से हराकर लंदन में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने की […]

विज्ञापन

पेरिस : एंडी मर्रे और स्टैन वावरिंका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यहां डेविड फेरर और मिलोस राओनिक के साथ पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम सोलह में प्रवेश किया.

मर्रे ने फ्रांस के जुलियन बेनातू को 6-3, 6-4 से हराकर लंदन में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने की तरफ भी मजबूती से कदम बढाये. इसके लिये उन्हें अब केवल क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी होगी. विश्व के चौथे नंबर के खिलाडी और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका को आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के खिलाफ दूसरे सेट में जूझना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से जीत दर्ज करने में सफल रहे.

स्पेन के चौथी वरीय डेविड फेरर को हालांकि बेल्जियम के डेविड गोफिन को 6-3, 2-6, 6-3 से हराने के लिये तीन सेट तक संघर्ष करना पड़ा. कनाडा के सातवीं वरीय राओनिक ने भी अमेरिका के जैक सोक को तीन सेट में 6-3, 5-7, 7-6 से पराजित किया. स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट ने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola