फेडरर की टीम में शामिल होकर काफी उत्साहित हैं सानिया

हैदराबाद : डब्ल्यूटीए फाइनल्स युगल खिताब जीतने वाली देश की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस साल अनेक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती हैं. सानिया ने कहा वह अब इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस के लिये तैयारी कर रही हैं. सानिया मिर्जा महान स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर की टीम में हैं. फेडरर की टीम में […]
हैदराबाद : डब्ल्यूटीए फाइनल्स युगल खिताब जीतने वाली देश की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस साल अनेक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती हैं. सानिया ने कहा वह अब इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस के लिये तैयारी कर रही हैं. सानिया मिर्जा महान स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर की टीम में हैं. फेडरर की टीम में शामिल होने से सानिया काफी उत्साहित हैं.
सानिया ने कहा, मुझे लगता है कि यह इस क्षेत्र के लिये बहुत अच्छी बात है कि टेनिस के बडे बडे खिलाडी भारत में आकर खेल रहे हैं. मैं व्यक्तिगत रुप से बहुत रोमांचित हूं कि मैं उस टीम में हूं जिसमें रोजर फेडरर हैं. मैं इस प्रतियोगिता में खेलने के लिये उत्सुक हूं. प्रतियोगिता का प्रारुप बहुत अच्छा है, लगता है कि खेल प्रेमियों को यह पसंद आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




