ISL : धौनी और अभिषेक ने फुटबॉल मैच के दौरान किया ''लुंगी डांस''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2014 11:15 PM
चेन्नई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंडियन सुपर लीग मैच के दौरान जमकर मस्ती की. चेन्नइयिन एफसी का हौसला बढ़ाने के लिए दोनों स्टेडियम में मौजूद थे. धौनी और अभिषेक दोनों चेन्नइयिन एफसी टीम के मालिक हैं. धौनी और अभिषेक दोनों ने स्टेडियम में जमकर […]
चेन्नई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंडियन सुपर लीग मैच के दौरान जमकर मस्ती की. चेन्नइयिन एफसी का हौसला बढ़ाने के लिए दोनों स्टेडियम में मौजूद थे. धौनी और अभिषेक दोनों चेन्नइयिन एफसी टीम के मालिक हैं.
धौनी और अभिषेक दोनों ने स्टेडियम में जमकर फुटबॉल मैच का आनंद लिया. मैच शुरू होने से पहले दोनों ने खुद फुटबॉल खेला. बताते चलें कि क्रिकेट में कमाल करने वाले धौनी फुटबॉल के भी दीवाने हैं. क्रिकेट में आने से पहले धौनी फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं. वह अपनी टीम में गोलकीपर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










