बाउट के दौरान घायल महिला मुक्केबाज की मौत

प्रिटोरिया : दो सप्ताह पहले बाउट में घायल होकर कोमा में चली गई दक्षिण अफ्रीकी महिला मुक्केबाज की मौत हो गई. देश तीन खिलाडियों की मौत से शोक में डूबा है. खेल मंत्रालय ने बताया कि फिंडिले मवेलासे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई. देश में तीन दिन में तीन खिलाडियों की मौत […]
प्रिटोरिया : दो सप्ताह पहले बाउट में घायल होकर कोमा में चली गई दक्षिण अफ्रीकी महिला मुक्केबाज की मौत हो गई. देश तीन खिलाडियों की मौत से शोक में डूबा है. खेल मंत्रालय ने बताया कि फिंडिले मवेलासे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई. देश में तीन दिन में तीन खिलाडियों की मौत हुई है.
गौतरलब है कि शुक्रवार को कार हादसे में 800 मीटर के पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता मबुलेनी मुलादजी की मौत हुई थी. इसके अलावा रविवार को राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान तथा गोलकीपर सेंजो मेयिवा पर लूटपाट के दौरान घातक हमला हुआ जिसमें उन्होंने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




