सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक डब्ल्यूटीए फाइनल में

सिंगापुर : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है. सानिया और कारा ने क्वेता पेश्के और कैटरीना स्रेबोत्निक के खिलाफ सुपर टाइ ब्रेकर में तीन मैच प्वाइंट बचाकर साल के आखिरी में यह उपलब्धी हासिल की है. तीसरी वरीयता […]
सिंगापुर : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है. सानिया और कारा ने क्वेता पेश्के और कैटरीना स्रेबोत्निक के खिलाफ सुपर टाइ ब्रेकर में तीन मैच प्वाइंट बचाकर साल के आखिरी में यह उपलब्धी हासिल की है.
तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया और कारा की जोडी ने चेक गणराज्य की क्वेता और स्लोवेनिया की कैटरीना के खिलाफ 4.6, 7.5, 11.9 से जीत दर्ज की. पहली बार साल के आखिरी फाइनल्स में खेल रही सानिया और कारा ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की. अब उनका सामना चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह और चीन की शुआइ पेंग से होगा जिन्होंने आला कुदायावत्सेवा और अनास्तासिया रोडियोनोवा को मात दी. सियेह और पेंग इस सत्र में सानिया और कारा को तीन बार हरा चुके हैं लेकिन अगस्त में मांट्रियल में हुए पिछले मुकाबले में वे विजयी रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




