ePaper

ISL : तय सीमा से अधिक विदेशी खिलाड़ी उतारने के मामले में पुणे सिटी जांच के घेरे में

Updated at : 20 Oct 2014 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
ISL : तय सीमा से अधिक विदेशी खिलाड़ी उतारने के मामले में पुणे सिटी जांच के घेरे में

मुंबई : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में तय सीमा से अधिक विदेशी खिलाड़ी उतारने के मामले में एफसी पुणे सिटी की टीम जांच के घेरे में आ गयी है. ज्ञात हो कि इंडियन सुपर लीग मैच के दौरान मुंबई सिटी एफसी के हाथों 0-5 की शिकस्त के दौरान कथित तौर पर तय सीमा से […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में तय सीमा से अधिक विदेशी खिलाड़ी उतारने के मामले में एफसी पुणे सिटी की टीम जांच के घेरे में आ गयी है.

ज्ञात हो कि इंडियन सुपर लीग मैच के दौरान मुंबई सिटी एफसी के हाथों 0-5 की शिकस्त के दौरान कथित तौर पर तय सीमा से अधिक विदेशी खिलाड़ी उतारने लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है.

पुणे को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कल आइएसएल में लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और अब उन्हें कथित तौर पर लीग के नियमों का उल्लंघन करने पर सजा का सामना करना पड़ सकता है.

लीग के आयोजकों ने बताया कि छठे मैच में एफसी पुणे सिटी ने कथित तौर पर लीग के नियम 9.1 का उल्लंघन किया है. पुणे की टीम ने 61वें मिनट में स्थानापन्न किया जिससे मैदान पर सिर्फ चार भारतीय खिलाड़ी रह गए थे जबकि न्यूनतम पांच भारतीय खिलाडियों का खेलना अनिवार्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola