भारत का चाइना सुपर सीरीज में अभियान समाप्त

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का चाइना सुपर सीरीज में अभियान समाप्त

नयी दिल्ली: नेहा अग्रवाल के महिला एकल में विक्टोरिया पावलोविच के हाथों 0-4 की हार के साथ ही भारत का आज चांगचुन में चल रहे चाइना ओपन सुपर सीरीज टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया. दुनिया में 373वें रैंकिंग की नेहा बेलारुस की 13वें नंबर की खिलाड़ी के सामने नहीं टिकी पायी. उन्हें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नेहा अग्रवाल के महिला एकल में विक्टोरिया पावलोविच के हाथों 0-4 की हार के साथ ही भारत का आज चांगचुन में चल रहे चाइना ओपन सुपर सीरीज टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया.

दुनिया में 373वें रैंकिंग की नेहा बेलारुस की 13वें नंबर की खिलाड़ी के सामने नहीं टिकी पायी. उन्हें मुख्य ड्रा के पहले दौर में 7-11, 7-11, 1-11, 6-11 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. नेहा महिला एकल में शीर्ष 32 में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी थी.इससे पहले पुरुष युगल में अचंता शरत कमल और सानिल शेट्टी की जोड़ी पहले दौर में ही सिंगापुर के निंग गाओ और हुई ली से 5-11, 11-6, 3-11, 10-12 से हार गये. हरमीत देसाई और सौम्यजीत घोष की जोड़ी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी.भारत की कोई भी महिला जोड़ी युगल के मुख्य ड्रा में प्रवेश नहीं कर पायी थी.

लड़कों के अंडर . 21 वर्ग में देसाई फ्रांस के क्विनटिन रोबिनोट के हाथों 8-11, 9-11, 11-9, 9-11 से जबकि घोष चीन के झेंगडोंग फैन से 2-11, 6-11, 10-12 से हार गये.अंकिता दास लड़कियों के अंडर . 21 वर्ग में क्वालीफाईंग दौर में ही बाहर हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola