खुशखबरी, भारत को मिल सकता है फीफा विश्व कप की मेजबानी

नयी दिल्ली : देश के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ऐसी संभावना है कि भारत को फीफा विश्व कप की मेजबानी का मौका मिल सकता है. इन दिनों देश में इंडियन सुपर लीग का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है. इंडियन सुपर लीग की जादू का असर है कि अब भारत […]
नयी दिल्ली : देश के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ऐसी संभावना है कि भारत को फीफा विश्व कप की मेजबानी का मौका मिल सकता है. इन दिनों देश में इंडियन सुपर लीग का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है. इंडियन सुपर लीग की जादू का असर है कि अब भारत की नजरें फीफा क्लब विश्व कप पर भी टिकी हैं.
फीफा महासचिव जिरोम वाल्के ने आज यहां हुए एक समारोह में कहा, हम दिसंबर में मोरक्को में होने वाली फीफा कार्य समिति की बैठक में 2015-16, 2017-18 क्लब विश्व कप पर फैसला करेंगे. भारत को तीन साल से भी कम समय में अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी करनी है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) ने प्रतिष्ठित अंडर 20 विश्व कप की मेजबानी की बोली लगाने के लिए कमर कस ली है.
एआइएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, हम अंडर 20 विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करेंगे. शुरुआती कदम उठाए गए हैं. इसके अलावा हम 2017-18 क्लब विश्व कप के लिए भी दावा करेंगे. इस बीच फीफा महासचिव ने 2017 में होने वाले अंडर 17 विश्व कप से पहले भारत की प्रगति पर संतुष्टि जताई. वाल्के ने कहा, मैं संगठनिक प्रगति को लेकर अधिक चिंतित नहीं हूं. अंडर 17 विश्व कप व्यावसायिक साझेदारों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










