रोजर फेडरर और विलियम्स ने जीता खिताब

मेसन : रोजर फेडरर ने एक सेट हारने के बावजूद यहां सिनसिनाटी में पुरुष एकल वर्ग का छठा टेनिस खिताब जीता, जबकि महिला एकल में सेरेना विलियम्स चैंपियन बनीं. फेडरर ने यहां वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में डेविड फेरर को 6-3, 1-6, 6-2 से हराया. स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक इस टूर्नामेंट […]
मेसन : रोजर फेडरर ने एक सेट हारने के बावजूद यहां सिनसिनाटी में पुरुष एकल वर्ग का छठा टेनिस खिताब जीता, जबकि महिला एकल में सेरेना विलियम्स चैंपियन बनीं. फेडरर ने यहां वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में डेविड फेरर को 6-3, 1-6, 6-2 से हराया.
स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में छह बार जगह बनायी है और हर बार खिताब जीतने में सफल रहे. इस जीत के साथ ही फेडरर ने फेरर के खिलाफ लगातार 16वीं जीत दर्ज की. महिलाओं में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सर्बिया की एना इवानोविच को 6-4, 6-1 से हरा कर खिताब जीता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




