भारतीय किशोर भरत सुब्रहमण्यम चीनी ग्रैंडमास्टर को हराकर शीर्ष पर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 1:48 PM

विज्ञापन

मास्कोः भारत के 13 वर्षीय ग्रैंडमास्टर भरत सुब्रहमण्यम ने यहां एयरोफ्लोट ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के ग्रैंडमास्टर जियानचो झोउ को हराकर ‘ए’ ग्रुप में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. अंतरराष्ट्रीय मास्टर सुब्रहमण्यम ने शनिवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए 74 चाल तक चली बाजी में झोउ को […]

विज्ञापन

मास्कोः भारत के 13 वर्षीय ग्रैंडमास्टर भरत सुब्रहमण्यम ने यहां एयरोफ्लोट ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के ग्रैंडमास्टर जियानचो झोउ को हराकर ‘ए’ ग्रुप में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. अंतरराष्ट्रीय मास्टर सुब्रहमण्यम ने शनिवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए 74 चाल तक चली बाजी में झोउ को हराया. टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी जीत है.

सुब्रहमण्यम अब अजरबेजान के ग्रैंडमास्टर रऊफ मामेदोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं. मामेदोव ने भारत के एस पी सेतुरमन के खिलाफ बाजी ड्रा खेली. सुब्रहमण्यम और मामेदोव दोनों के समान 3.5 अंक हैं. इनके बाद सेतुरमन और बी अधिबान सहित छह अन्य खिलाड़ियों का नंबर आता है जिनके तीन-तीन अंक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola