झारखंड के खिलाडि़यों के साथ असम में दुर्व्यवहार, हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलो इंडिया युवा खेल 2020 में भाग लेने के लिए गुवाहाटी गये झारखंड के खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की और साथ ही असम के मुख्यमंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया. सोरेन ने यहां जारी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलो इंडिया युवा खेल 2020 में भाग लेने के लिए गुवाहाटी गये झारखंड के खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर क्षोभ व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की और साथ ही असम के मुख्यमंत्री से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया. सोरेन ने यहां जारी बयान में कहा, ‘खिलाड़ी देश और राज्य की धरोहर हैं. हमें इसका ध्यान रखना चाहिए.’
उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया. झारखंड के खिलाड़ियों ने गुवाहाटी से लौटने के बाद वहां अपने साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










