सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में हारीं, भारतीय अभियान समाप्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2020 9:36 PM
जकार्ता : विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू को यहां महिला एकल क्वार्टरफाइनल में जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे गुरुवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी. सिंधू ने एक गेम की बढ़त गंवा दी और एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले […]
जकार्ता : विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू को यहां महिला एकल क्वार्टरफाइनल में जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे गुरुवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी.
सिंधू ने एक गेम की बढ़त गंवा दी और एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-16 16-21 19-21 से हार गयीं. दुनिया की छठे नंबर की सिंधू का गुरुवार के मैच से पहले 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-2 था.
ताकाहाशी ने दूसरे दौर में एक और शीर्ष भारतीय साइना नेहवाल को हराया था. सिंधू की इस हार से बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गयी. विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और सौरभ वर्मा बुधवार को दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे.
इस तरह भारतीय खिलाड़ियों की खराब फार्म जारी रही जो पिछले हफ्ते मलेशियाई मास्टर्स से भी शुरू में ही बाहर हो गये थे. सिंधू और साइना कुआलांलपुर में क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी, लेकिन पुरुष एकल खिलाड़ी दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










