कॉमनवेल्थ गेम्स:भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ग्लास्गो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया. अब भारतीय टीम का कम से कम रजत पदक जीतना तय हो […]
विज्ञापन
ग्लास्गो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया. अब भारतीय टीम का कम से कम रजत पदक जीतना तय हो गया है.
फाइनल में भारत का सामना रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से रमनदीप सिंह ने दो और आकाशदीप सिंह ने एक गोल किया. वहीं न्यूजीलैंड की टीम की ओर से साइमन चाइल्ड और निक हेग ने एक-एक गोल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










