साइना थाईलैंड ओपन से बाहर, श्रीकांत सेमीफाइनल में

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
साइना थाईलैंड ओपन से बाहर, श्रीकांत सेमीफाइनल में

बैकाक: मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल की थाईलैंड ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखने की उम्मीद आज यहां सिंगापुर की जुआन गु के हाथों हार के साथ समाप्त हो गयी लेकिन युवा खिलाड़ी के श्रीकांत पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. बीस वर्षीय श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के वान […]

विज्ञापन

बैकाक: मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल की थाईलैंड ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखने की उम्मीद आज यहां सिंगापुर की जुआन गु के हाथों हार के साथ समाप्त हो गयी लेकिन युवा खिलाड़ी के श्रीकांत पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे.

बीस वर्षीय श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के वान हो सन को सीधे गेम में 21-17, 21-18 से हराया. उनका अगला मुकाबला थाईलैंड के थम्मासिन सिथिकोम से होगा.दुनिया में नंबर दो भारतीय खिलाड़ी साइना महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीय जुआन से 53 मिनट तक चले मैच में 21-13, 12-21, 18-21 से हार गयी. साइना की यह सिंगापुर की खिलाड़ी से छह मुकाबलों में पहली हार है.

साइना ने पहले गेम में 4-2 की बढ़त से शुरुआत की लेकिन जुआन ने लगातार उन पर दबाव बनाये रखा और स्कोर एक समय 9-9 से बराबरी पर था. हैदराबाद की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद दो अंक हासिल करके बढ़त बनायी. इसके बाद उन्होंने अंतर बढ़ाना शुरु किया और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया.

दुनिया में 23वें नंबर की जुआन ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की. वह ब्रेक तक 11-7 से आगे थे. चीन की जन्मी सिंगापुर की खिलाड़ी ने साइना को इसके बाद अधिक मौके नहीं दिये और यह गेम 21-12 से जीतकर मैच बराबर कर दिया.खेल बैडमिंटन लीड भारत दो अंतिम साइना ने निर्णायक मुकाबले में 5-2 की बढ़त से शुरुआत की लेकिन जुआन ने जल्द ही मैच अपने पक्ष में करके 11-10 की बढ़त हासिल कर ली.

साइना ने फिर से वापसी की और एक समय वह 15-13 से आगे थी लेकिन जुआन ने गजब का जज्बा दिखाया और 19-15 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय को पहली बार हार का स्वाद चखा दिया.इस बीच एच एस प्रणय को भी पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में हार ङोनी पड़ी. उन्हें इंडोनेशिया के विष्णु युलि ने सीधे गेम में 21-12, 21-19 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola