मैच फिक्सिंग के आरोप में इस टेनिस खिलाड़ी पर लगा आजीवन प्रतिबंध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्राजील के डिएगो मातोस पर मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर सोमवार को पेशेवर टेनिस से आजीवन प्रतिबंध लगाया गया. इसके अलावा इस टेनिस खिलाड़ी पर 125000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है. भ्रष्टाचार रोधी सुनवाई के दौरान पाया गया कि मातोस ने ब्राजील, श्रीलंका, एक्वाडोर, पुर्तगाल और स्पेन में आईटीएफ […]
विज्ञापन
लंदन : ब्राजील के डिएगो मातोस पर मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर सोमवार को पेशेवर टेनिस से आजीवन प्रतिबंध लगाया गया. इसके अलावा इस टेनिस खिलाड़ी पर 125000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है.
भ्रष्टाचार रोधी सुनवाई के दौरान पाया गया कि मातोस ने ब्राजील, श्रीलंका, एक्वाडोर, पुर्तगाल और स्पेन में आईटीएफ स्तर के टूर्नामेंटों में 2018 में 10 मैचों का नतीजा प्रभावित किया.
इसके अलावा इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट की जांच में भी सहयोग नहीं करने का दोषी पाया गया, क्योंकि उन्होंने फोरेंसिक जांच के लिए अपना मोबइल फोन नहीं दिया और ना ही अपने वित्तीय रिकार्ड सौंपे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










