प्रज्नेश जिनान ओपन के क्वार्टरफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 5:43 PM
जिनान (चीन) : शीर्ष वरीय प्रज्नेश गुणेश्वरन ने गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के टुंग लिन वु पर कड़े मुकाबले में जीत से जिनान ओपन के एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. हालांकि इस भारतीय खिलाड़ी को 162,480 डालर इनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के तीसरे दौर में 6-4 7-6 से जीत हासिल करने में […]
जिनान (चीन) : शीर्ष वरीय प्रज्नेश गुणेश्वरन ने गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के टुंग लिन वु पर कड़े मुकाबले में जीत से जिनान ओपन के एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.
हालांकि इस भारतीय खिलाड़ी को 162,480 डालर इनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के तीसरे दौर में 6-4 7-6 से जीत हासिल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. प्रज्नेश को कई ब्रेकप्वाइंट मिले लेकिन वह आठ में से केवल दो को ही अंक में तब्दील कर सके और एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में एक बार अपनी सर्विस भी गंवा बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










