अतनु-दीपिका की जोड़ी मिश्रित युगल के पहले दौर से बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तोक्यो : अतनु दास और दीपिका कुमारी की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता में कोलंबिया से 3-5 से हारकर बाहर हो गयी. कोलंबिया के डेनियल फेलिपे पिनेडा और अन्ना मारिया रेंडन की जोड़ी क्वालीफिकेशन में 13वें स्थान पर थी, लेकिन उन्होंने चौथे सेट में परफेक्ट 40 का […]
विज्ञापन
तोक्यो : अतनु दास और दीपिका कुमारी की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता में कोलंबिया से 3-5 से हारकर बाहर हो गयी.
कोलंबिया के डेनियल फेलिपे पिनेडा और अन्ना मारिया रेंडन की जोड़ी क्वालीफिकेशन में 13वें स्थान पर थी, लेकिन उन्होंने चौथे सेट में परफेक्ट 40 का राउंड खेलकर जीत हासिल की.
दीपिका और अतनु की जोड़ी अब व्यक्तिगत वर्गों में चुनौती पेश करेगी जो रविवार से युमेनोशिमा तीरंदाजी फील्ड में ही खेली जायेगी जिसे ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के लिये इस्तेमाल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










