ePaper

महिला फुटबॉल विश्व कप : फ्रांस को हरा अमेरिका सेमीफाइनल में, इंग्लैंड से सामना

Updated at : 29 Jun 2019 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
महिला फुटबॉल विश्व कप : फ्रांस को हरा अमेरिका सेमीफाइनल में, इंग्लैंड से सामना

पेरिस : मेगन रापिनोई की दो गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अमेरिका ने फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को यहां फ्रांस को 2-1 से हराकर घरेलू टीम के चैम्पियन बनने का सपना तोड़ दिया. विश्व कप खिताब को तीन बार जीतने वाली इस टीम का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा. […]

विज्ञापन

पेरिस : मेगन रापिनोई की दो गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अमेरिका ने फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को यहां फ्रांस को 2-1 से हराकर घरेलू टीम के चैम्पियन बनने का सपना तोड़ दिया.

विश्व कप खिताब को तीन बार जीतने वाली इस टीम का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा. रापिनोई ने मैच के पांचवें और 65वें मिनट में गोल कर अमेरिका को 2-0 से आगे कर दी.

फ्रांस ने हालांकि वापसी की कोशिश जारी रखा जिसका फायदा टीम को 81वें मिनट में मिला. वेंनडी रेनार्ड की गोल से फ्रांस अमेरिका की बढ़त को कम करने में सफल रहा लेकिन टीम इसके बाद बराबरी का गोल नहीं दाग सकी. एक अन्य क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नार्वे को 3-0 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola