आईओसी ने मुश्किल में घिरी मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीना

Updated at : 26 Jun 2019 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
आईओसी ने मुश्किल में घिरी मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीना

लुसाने : आईओसी ने बुधवार को विवादों से घिरे मुक्केबाजी संघ एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीन लिया और अब 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाइंग और फाइनल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा. ओलंपिक जांच पैनल के चेयरमैन नेनाद लालोविच ने कहा कि एआईबीए ने आईओसी और इसके अमेरिकी हितधारकों के लिए बहुत गंभीर प्रतिष्ठा संबंधित, कानूनी […]

विज्ञापन

लुसाने : आईओसी ने बुधवार को विवादों से घिरे मुक्केबाजी संघ एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीन लिया और अब 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाइंग और फाइनल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा.

ओलंपिक जांच पैनल के चेयरमैन नेनाद लालोविच ने कहा कि एआईबीए ने आईओसी और इसके अमेरिकी हितधारकों के लिए बहुत गंभीर प्रतिष्ठा संबंधित, कानूनी और वित्तीय जोखिम खड़े कर दिये.एआईबीए चुनाव में अध्यक्ष गाफूर राखिमोव के चुने जाने के बाद पिछले साल आईओसी को मुक्केबाजी के संचालन, कर्जे और ओलंपिक बाउट की प्रमाणिकता की जांच के लिये बाध्य कर दिया.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों ने पिछले महीने कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों का समर्थन करते हुए एआईबीए का ओलंपिक दर्जा छीनने के हक में मत दिया. एआईबीए ने कहा था कि वह दीवालिया होने की कगार पर है और इस पर 17 लाख डालर के करीब जुर्माना है.

इसे भविष्य में तोक्यो राजस्व से भी हटा दिया गया है और रूस में होने वाली पुरुषों और महिलाओं की 2019 विश्व चैम्पियनशिप अब ओलंपिक क्वालीफायर भी नहीं है. एआईबीए की आपात बैठक जिनीवा में होगी जिसमें आईओसी का दल शिरकत करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola