ePaper

#FIHSeriesFinals हॉकी टूर्नामेंट : जापान ने पोलैंड को 6-2 से हराया, सेमीफाइनल में सामना भारत से

Updated at : 12 Jun 2019 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
#FIHSeriesFinals हॉकी टूर्नामेंट : जापान ने पोलैंड को 6-2 से हराया, सेमीफाइनल में सामना भारत से

भुवनेश्वर : खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम एफआईएच सीरिज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जापान की टीम से खेलेगी जिसने पोलैंड को क्रासओवर मैच में 6-2 से हराया. दुनिया की 18वें नंबर की टीम जापान के लिये शोता यामाडा (20वां मिनट), हिरोताका जेंदाना (23वां), केंता तनाका (34वां) […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम एफआईएच सीरिज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जापान की टीम से खेलेगी जिसने पोलैंड को क्रासओवर मैच में 6-2 से हराया.

दुनिया की 18वें नंबर की टीम जापान के लिये शोता यामाडा (20वां मिनट), हिरोताका जेंदाना (23वां), केंता तनाका (34वां) , कोजी यामासाकी (36वां, 60वां) और केंजी किताजातो (47वां मिनट) ने गोल दागे.

मिखोलाज जी (सांतवां) और मतेउज हुलबोल (26वां) ने पोलैंड के लिये गोल किये. अन्य क्रासओवर मैच में दक्षिण अफ्रीका ने रूस को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका के लिये एन एंतुली (40वां) और रियान जूलियस (53वां) ने गोल दागे जबकि रूस के लिये एकमात्र गोल जार्जी अरूसिया ने 47वें मिनट में किया. भारत शुक्रवार को जापान से खेलेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना अमेरिका से होगा. रूस और पोलैंड पांचवें छठे स्थान के लिये खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola