नेमार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा- वह मुझे पसंद था, बनाना चाहती थी शारीरिक संबंध लेकिन...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:07 PM
रियो दि जिनेरियो : ब्राजील के सुपरस्टार फुटबालर नेमार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने पहली बार टीवी इंटरव्यू में पेरिस के एक होटल में हुई इस घटना का ब्यौरा दिया. कथित पीड़िता नजीला टी मेंडेस डिसूजा के इंटरव्यू के अंश ब्रासीलिया में कतर और ब्राजील के बीच दोस्ताना मैच से एक घंटे […]
रियो दि जिनेरियो : ब्राजील के सुपरस्टार फुटबालर नेमार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने पहली बार टीवी इंटरव्यू में पेरिस के एक होटल में हुई इस घटना का ब्यौरा दिया. कथित पीड़िता नजीला टी मेंडेस डिसूजा के इंटरव्यू के अंश ब्रासीलिया में कतर और ब्राजील के बीच दोस्ताना मैच से एक घंटे पहले प्रसारित हुए. पूरा इंटरव्यू सोमवार को प्रसारित किया जायेगा.
महिला ने कहा कि उसे नेमार पसंद था और वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी. नेमार ने उसे ब्राजील से पेरिस आने का हवाई टिकट दिया और उसे पेरिस के एक होटल में रखा.
उस महिला ने कहा कि पहली ही मुलाकात में वह काफी बदला हुआ लगा. वह लड़का नहीं था जो मुझे मैसेज करता था. वह काफी आक्रामक था. शुरू में तो वह काफी नर्म दिखा लेकिन बाद में मुझे चोट पहुंचाने लगा. जब से यह मामला प्रकाश में आया है, ब्राजील के मीडिया में छाया हुआ है.
प्रशंसकों को डर है कि इसका असर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नेमार के प्रदर्शन पर पड़ेगा. दूसरी ओर नेमार ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










