FIFA WC:अर्जेटीना का समर्थन कर नेमार ने चौंकाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2014 7:31 AM
ब्रासीलिया:चोटिल होने के कारण वल्र्ड कप से बाहर होनेवाले मेजबान ब्राजील टीम के फॉरवर्ड नेमार ने फाइनल में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना का समर्थन करते हुए सबको चौंका दिया है. नेमार ने कहा है कि वह अपने बार्सिलोना टीम के साथी लियोनल मेसी और जेवियर मास्केरानो को फुटबॉल के सबसे बड़े खिताब पर कब्जा […]
ब्रासीलिया:चोटिल होने के कारण वल्र्ड कप से बाहर होनेवाले मेजबान ब्राजील टीम के फॉरवर्ड नेमार ने फाइनल में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना का समर्थन करते हुए सबको चौंका दिया है. नेमार ने कहा है कि वह अपने बार्सिलोना टीम के साथी लियोनल मेसी और जेवियर मास्केरानो को फुटबॉल के सबसे बड़े खिताब पर कब्जा जमाते हुए देखना चाहते हैं.
उन्होंने कहा मैंने हमेशा कहा है कि मैं अर्जेटीना को फाइनल में देखना चाहता हूं, क्योंकि ब्राजील वहां हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. मैं उन्हें वहां देखना चाहता हूं, क्योंकि मेरे क्लब के दो साथी मेसी और मास्केरानो वहां हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जीते. अर्जेटीना टीम के स्टार व कप्तान लियोनेल मेसी की प्रशंसा करते हुए ब्राजील के स्टार नेमार ने कहा उन्होंने लगभग हर खिताब जीता है और मुङो लगता है कि वह चैंपियन बनने के हकदार हैं. मैं उनका समर्थन कर रहा हूं. वह मेरे अच्छे दोस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










