सड़क दुर्घटना में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जोसेफ सुराज की मौत

अंकारा : चेक गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जोसेफ सुराज का सोमवार को तुर्की में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि एलन्यासपोर क्लब के उनके छह अन्य साथी घायल हो गये. एलन्यासपोर क्लब के अध्यक्ष हसन कावुसोग्लु ने एनटीवी टेलीविजन को बताया कि 28 वर्षीय सुराल ने अस्पताल में आपात ऑपरेशन के दौरान अंतिम सांस […]
अंकारा : चेक गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जोसेफ सुराज का सोमवार को तुर्की में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि एलन्यासपोर क्लब के उनके छह अन्य साथी घायल हो गये.
एलन्यासपोर क्लब के अध्यक्ष हसन कावुसोग्लु ने एनटीवी टेलीविजन को बताया कि 28 वर्षीय सुराल ने अस्पताल में आपात ऑपरेशन के दौरान अंतिम सांस ली. छह अन्य खिलाड़ियों की स्थिति स्थिर बतायी गयी है.
कावुसोग्लु ने बताया कि सुराल और उनके छह साथियों ने कायसेरिसपोर में तुर्की फुटबॉल लीग मैच खेलने के बाद एक निजी लग्जरी गाड़ी किराये पर ली जो अलान्या शहर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. चोटिल खिलाड़ियों में वांडरसन बैयानो, स्टीवन कॉलकर, इसाक सैकी, पेपिस डेम्बा सीसे, वेलिंनटन सूजा और दाजलमा कैम्पोस शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










