ePaper

विकेट पर बल्ला मारना रोहित शर्मा को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

Updated at : 29 Apr 2019 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
विकेट पर बल्ला मारना रोहित शर्मा को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

कोलकाता : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आउट होने के बाद निराशा में विकेटों पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब पगबाधा आउट दिया गया […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आउट होने के बाद निराशा में विकेटों पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब पगबाधा आउट दिया गया तो उन्होंने निराशा में बल्ला नानस्ट्राइकर छोर पर विकेट पर दे मारा.

इस तरह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन किया. मुंबई इंडियन्स ने यह मैच 34 रन से गंवाया था. केकेआर ने इस जीत से लगातार छह मैच हारने का क्रम तोड़ा था. रोहित ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के दोष 2.2 को स्वीकार किया है. आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘शर्मा ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक दोष 2.2 को स्वीकार लिया है और उन्हें जुर्माना मंजूर है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola