लगातार छठी हार के बाद KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कही ये बात

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का मानना है कि आईपीएल में टीम की लगातार छठी हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठाये जायेंगे लेकिन उनका काम मोर्चे से अगुवाई करना है. भारतीय विश्व कप टीम में शामिल कार्तिक ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाये. केकेआर ने तीन विकेट […]
कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का मानना है कि आईपीएल में टीम की लगातार छठी हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठाये जायेंगे लेकिन उनका काम मोर्चे से अगुवाई करना है.
भारतीय विश्व कप टीम में शामिल कार्तिक ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाये. केकेआर ने तीन विकेट पर 49 रन से उबरते हुए 176 रन जोड़ डाले. मेजबान टीम हालांकि राजस्थान को तीन विकेट से जीतने से नहीं रोक सकी जिसके लिये रियान पराग ने 47 ओर जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 27 रन बनाये.
कार्तिक ने कहा ,‘‘ जब नतीजे अनुकूल नहीं रहते तो सवाल उठते ही हैं. मैं समझता हूं लेकिन एक टीम के रूप में हम सुधार की कोशिश कर रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










