साइना, सिंधू, समीर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 4:03 PM

विज्ञापन

वुहान : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू,साइना नेहवालऔर समीर वर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गुरुवार को महिला और पुरूष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.लंदन ओलंपिक कांस्य विजेता साइना ने 38 मिनट तक चले मुकाबले में कोरिया की किम गा युन को हराया.अब वह तीसरी वरीयता प्राप्त […]

विज्ञापन

वुहान : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू,साइना नेहवालऔर समीर वर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गुरुवार को महिला और पुरूष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.लंदन ओलंपिक कांस्य विजेता साइना ने 38 मिनट तक चले मुकाबले में कोरिया की किम गा युन को हराया.अब वह तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से खेलेगी.

चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 33 मिनट में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21-15, 21-19 से हराया. अब उसका सामना चीन की गैर वरीय केइ यानयान से होगा. पुरुष एकल में समीर ने हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को 21-12, 21-19 से मात दी. अब वह थाईलैंड के सित्तिकोम थम्मासिन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि युकी से खेलेंगे.

मिश्रित युगल में भारत के उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर दूसरे दौर में इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया एमैन्युअल से 10-21, 15-21 से हार गए. साइना नेहवाल आज दक्षिण कोरिया की किम गा युन से खेलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola