ePaper

IPL 2019: बोले RCB के कप्तान कोहली- लगातार छह मैच हारने से हमारी राह मुश्किल हुई

Updated at : 25 Apr 2019 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2019: बोले RCB के कप्तान कोहली- लगातार छह मैच हारने से हमारी राह मुश्किल हुई

बेंगलुरू : रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिये हर मैच का मजा लेने उतरेंगे. रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को आईपीएल मैच में 17 रन से हराया. कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिये हर मैच का मजा लेने उतरेंगे. रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को आईपीएल मैच में 17 रन से हराया.

कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारा फोकस टीम के लिये अच्छा खेलना है. लगातार छह मैच हारने से असर पड़ा. किसी भी टीम ने ऐसे हालात का सामना नहीं किया. हम अपने खेल का मजा लेने के लिये खुलकर खेल रहे हैं.” आरसीबी को प्लेआफ क्वालीफिकेशन के लिये बाकी तीनों मैच जीतने होंगे.

कोहली ने कहा ,‘‘ हमने पांच में से चार मैच जीते. हम पांचों भी जीत सकते थे. हम खेल का मजा ले रहे थे और आज बेहतरीन प्रदर्शन किया. हमें पता है कि हम कैसा खेलते हैं और दुनिया को भी पता है कि हम कैसा खेलते हैं.” मैन आफ द मैच एबी डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ मैं आराम से खेलना चाहता था जो आसान नहीं था. आपके साथी खिलाड़ी डैथ ओवरों में आपका कार्यभार बांट लेते हैं. हम अपने मैदान से भली भांति वाकिफ है. यहां शुरूआत अच्छी नहीं कर सके पर अब लय हासिल कर ली.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola