IPL 2019 : राजस्थान के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी दिल्ली

जयपुर : कई हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में इस लय को कायम रखना चाहेगी. दिल्ली ने अब तक घरेलू मैदान की बजाय बाहर बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन शनिवार को उसने कोटला पर किंग्स इलेवन […]
जयपुर : कई हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में इस लय को कायम रखना चाहेगी. दिल्ली ने अब तक घरेलू मैदान की बजाय बाहर बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन शनिवार को उसने कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया.
दूसरी ओर राजस्थान ने भी मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हराया. स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलकर मोर्चे से अगुवाई की. दोनों टीमें चूंकि अपना पहला मैच जीत चुकी है तो सोमवार को मुकाबला रोमांचक होगा. राजस्थान हालांकि नौ में से तीन ही मैच जीत सकी है तो उस पर जीतने का अधिक दबाव होगा. नये कप्तान स्मिथ के साथ राजस्थान घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाना चाहेगा हालांकि टीम को सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










