ePaper

मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने वाले पांड्‌या ने कहा, झटकों से सीखता है इंसान

Updated at : 16 Apr 2019 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने वाले पांड्‌या ने कहा,  झटकों से सीखता है इंसान

मुंबई : हार्दिक पांड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वह भी अपवाद नहीं है और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा आईपीएल में मिल रहा है. एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के […]

विज्ञापन

मुंबई : हार्दिक पांड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वह भी अपवाद नहीं है और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला जिसका फायदा आईपीएल में मिल रहा है. एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था. बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहे हैं हालांकि उसे क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड से वापसी के बाद से पांड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं. उन्होंने रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला. इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है.’ मुंबई इंडियंस के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के बारे में पांड्या ने कहा ,‘‘ मैं चार साल से ऐसा कर रहा हूं. टीम में मेरी यही भूमिका है.

नेट पर भी मैं इसका अभ्यास करता हूं. यह हालात की बात है. आप हालात के अनुरूप खेलते हैं .’ विश्व कप में भी वह अहम भूमिका निभायेंगे और इसकी तैयारी आईपीएल के जरिये हो रही है. उन्होंने कहा ,‘‘ आपको आत्मविश्वास रखना होगा,विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है. पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी. मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापस आकर लय हासिल करना जरूरी था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola