भारत के हर्षील दानी ने डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 4:45 PM
नयी दिल्ली : भारत के हर्षील दानी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन को हराकर नीदरलैंड में डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता. पूर्व जूनियर चैम्पियन दानी ने दुनिया के 149वें नंबर के खिलाड़ी को 47 मिनट में 15-21, 21-12, 21-13 से हराया. पिछले साल आठ महीने एड़ी […]
नयी दिल्ली : भारत के हर्षील दानी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन को हराकर नीदरलैंड में डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता.
पूर्व जूनियर चैम्पियन दानी ने दुनिया के 149वें नंबर के खिलाड़ी को 47 मिनट में 15-21, 21-12, 21-13 से हराया. पिछले साल आठ महीने एड़ी की चोट के कारण आठ महीने खेल से अलग रहे दानी ने फाइनल तक के सफर में एक भी गेम नहीं गंवाया था. पिछले साल उसने घाना इंटरनेशनल जीता था और पोलिश इंटरनेशनल में उपविजेता रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










