ePaper

#IPL2019 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की नजरें पहली जीत पर

Updated at : 06 Apr 2019 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
#IPL2019 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की नजरें पहली जीत पर

बेंगलुरू : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार पांच हार के साथ तालिका में निचले पायदान पर काबिज रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की टीम जब रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें दमदार प्रदर्शन करके पहली जीत दर्ज करने पर होगी. बैंगलोर को सत्र में […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार पांच हार के साथ तालिका में निचले पायदान पर काबिज रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की टीम जब रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें दमदार प्रदर्शन करके पहली जीत दर्ज करने पर होगी.

बैंगलोर को सत्र में पहली जीत का इंतजार है तो वहीं दिल्ली की टीम यहां पांच मैचों में दो जीत के साथ पहुंची है. केकेआर से शुक्रवार को मिली शिकस्त के बाद बैंगलोर की टूर्नामेंट के खिताबी दौड़ में बने रहने की चुनौती होगी. अपनी उम्मीदों को बनाये रखने के लिए टीम को बचे हुए लगभग सभी मैचों को जीतना होगा.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2019: आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर जड़ा 48 रन, बोले शाहरुख खान- वाह बाहुबली

केकेआर के खिलाफ कोहली ने 49 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन जबकि डिविलियर्स ने 32 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 108 रन जोड़े, लेकिन आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी के कारण टीम 205 रन के बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सकी.

इस मैच में युजवेंद्र चहल और पवन नेगी के अलावा बेंगलोर के गेंदबाज ना तो ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे है ना ही रन रोकने में. केकेआर के खिलाफ अंतिम चार ओवर में 66 रन लुटाने पर कोहली ने भी गेंदबाजों की खिंचाई की थी. बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

इसे भी पढ़ें…

RCB की लगातार हार से गुस्‍से में कोहली, कहा – तालिका में जहां हैं उसी के ‘हकदार’

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम सिर्फ 70 रन बना सकी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी पारी 113 रन पर सिमट गयी. राजस्थान के खिलाफ भी टीम का शीर्ष क्रम नहीं चला था. ऐसे में दिल्ली के खिलाफ टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी। दिल्ली के लिए मुश्किलें कम नहीं रही हैं.

पहले मैच में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम को तीन हार का समाना करना पड़ा. ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ 78 रन बनाये थे, जबकि शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और कोलिन इनग्राम लय में हैं.

गेंदबाजी विभाग की अगुवाई कासिगो रबाडा कर रहे हैं जिसमें ट्रेंट बोल्ट और इशांत शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं. युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने भी दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola