ePaper

IPL : कल दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर का मुकाबला, स्पिनर्स का होगा बोलबाला

Updated at : 29 Mar 2019 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPL : कल दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर का मुकाबला, स्पिनर्स का होगा बोलबाला

-समय : मैच रात आठ बजे शुरू होगा- नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. पिछले मैच में भी यहां चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू टीम की तुलना में परिस्थितियों का ज्यादा फायदा उठाया था. बल्लेबाजी […]

विज्ञापन

-समय : मैच रात आठ बजे शुरू होगा-

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. पिछले मैच में भी यहां चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू टीम की तुलना में परिस्थितियों का ज्यादा फायदा उठाया था. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर उनके स्पिनरों को पिच से ज्यादा मदद मिली.

केकेआर के पास भारत के प्रमुख गेंदबाज कुलदीप यादव के नेतृत्व में एक विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें पीयूष चावला और सुनील नारायण जैसे दिग्गज शामिल हैं. शिखर धवन और ऋषभ पंत दोनों ही अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन फिरोज शाह कोटला की पिच और केकेआर की स्पिन तिकड़ी उन्हें खुल कर बल्लेबाजी करने देती है या नहीं , यह देखना होगा. पंत ने पहले दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी (78 और 25 रन) की है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में धुआंधार पारी के साथ सत्र का आगाज किया.

धवन भी अच्छी लय में हैं. दोनों ही परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और उन्हें अपनी बल्लेबाजी की योजना बनाने में अपनी समझ का उपयोग करने की जरूरत होगी. इन सब से ज्यादा दिल्ली के स्पिनरों अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया और अमित मिश्रा को शानदार फार्म में चल रहे केकेआर के बल्लेबाजों को रोकने के लिए अपने खेल के शीर्ष पर होना होगा। कोलकाता के लिए नीतिश राणा, आंद्रे रसेल, रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल रन बना रहे हैं. लेकिन बडे़ शॉट खेलने की अपनी अविश्वसनीय क्षमता के साथ रसेल सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं.

केकेआर की दोनों जीत में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का योगदान रहा जिसने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्हें रोकना अक्षर और मिश्रा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. राणा पारी की शुरूआत और मध्यक्रम दोनों जगह प्रभावशाली रहे. युवा गिल के प्रदर्शन को उत्सुकता से देखा जाएगा क्योंकि उन्हें भविष्य के भारतीय खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है. दिल्ली के लिए स्पिनरों के अलावा, दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को भी रन रोकने की जिम्मेदारी उठानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola