ePaper

मियामी ओपन : जोकोविच और ओसाका तीसरे दौर में

Updated at : 23 Mar 2019 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
मियामी ओपन : जोकोविच और ओसाका तीसरे दौर में

मियामी : सर्बिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स की निराशा को पीछे छोड़ते हुए एटीपी-डब्ल्यूटीए मियामी ओपन में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिच पर 7-6 6-2 से जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया. वहीं शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका के अलावा 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन […]

विज्ञापन

मियामी : सर्बिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स की निराशा को पीछे छोड़ते हुए एटीपी-डब्ल्यूटीए मियामी ओपन में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिच पर 7-6 6-2 से जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया.

वहीं शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका के अलावा 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं. हालांकि दिन का उलटफेर इंडियन वेल्स मास्टर्स के विजेता डोमिनिक थिएम के हारने से हुआ.

उन्हें पोलैंड के 22 साल के हुबर्ट हुर्कास्ज से 4-6 4-6 से हार मिली. केई निशिकोरी को भी निराशा हाथ लगी जो सर्बिया के दुसान लाजोविच से पराजित हो गये, जबकि मौजूदा चैम्पियन जान इस्नर ने इटली के क्वालीफायर लोरेंजो सोनेगो को 7-6 7-6 से मात दी. ओसाका ने यानिना विकमायेर को 6-0 6-7 6-1 से शिकस्त दी जबकि सेरेना ने स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-3 1-6 6-1 से शिकस्त दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola