विंबलडन: नडाल और फेडरर प्री क्वार्टर में,सेरेना उलटफेर की शिकार

Updated at : 29 Jun 2014 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
विंबलडन: नडाल और फेडरर प्री क्वार्टर में,सेरेना उलटफेर की शिकार

फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें लंदन : विश्व में नंबर एक राफेल नडाल और सात बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया लेकिन महिलाओं में शीर्ष वरीय और पांच बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार बनकर बाहर हो गयी. तेंदुलकर […]

विज्ञापन

फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन : विश्व में नंबर एक राफेल नडाल और सात बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया लेकिन महिलाओं में शीर्ष वरीय और पांच बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार बनकर बाहर हो गयी.

तेंदुलकर ने विम्बलडन में नडाल का मैच देखा

सेरेना को फ्रांस की 24वीं वरीय एलाइज कार्नेट ने 1-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया. यह 2005 के बाद सेरेना का विंबलडन में सबसे खराब प्रदर्शन है. मूसलाधार बारिश के कारण खेल कुछ घंटों तक रुका रहा और इसके बाद कोर्नेट ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया.

कोर्नेट को अगले दौर में कनाडा की 13वीं वरीय इयुगेनी बूचार्ड से भिडना होगा. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. कुछ साल पहले तक मैं खुद को घसियाले कोर्ट पर खेलने के लायक नहीं मानती थी। सेरेना को विंबलडन में हराना सपना सच होने जैसा है. नडाल ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-7, 6-1, 6-1, 6-1 से जबकि फेडरर ने कोलंबिया के सैंटियागो गिराल्डो को एक घंटे 21 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-1, 6-3 से हराकर अंतिम सोलह में प्रवेश किया.

दूसरी वरीयता प्राप्त तथा 2008 और 2010 के विंबलडन चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने लगातार तीसरे मैच में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की. लय हासिल करने के बाद नडाल ने विश्व में 63वें नंबर के खिलाड़ी को टेनिस का कडा सबक सिखाने में देर नहीं लगायी.

अब तक 14 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले 28 वर्षीय नडाल ने आखिरी 19 गेम में से 17 गेम जीते. उनका अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया के निक कीर्गियोस से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले को 3-6, 6-3, 7-5, 6-2 से हराया. फेडरर का सामना पोलैंड के 15वें वरीय जार्जी जानोविच और स्पेन के 23वें वरीय टामी राबरेडो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

नडाल के बाद मारिया शारापोवा इस सेंटर कोर्ट पर खेलने के लिये उतरी. उन्हें शुरु में लय हासिल करने में परेशानी हुई लेकिन इसके बाद उन्होंने अमेरिका की एलिसन रिस्के को आसानी से 6-3, 6-0 से शिकस्त दी. वह सेरेना के बाद पहली ऐसी खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं जिसने एक साल में फ्रेंच ओपन और विंबलडन दोनों खिताब जीते हों. सेरेना ने 2002 में यह कारनामा किया था.

शारापोवा का अगला मुकाबला जर्मनी की नौवीं वरीय एंजेलिक केरबर से होगा. उन्होंने बेल्जियम की 24वीं वरीय क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स को 3-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया. रोमानिया की तीसरी वरीय सिमोना हालेप भी स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच को 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola