मनु भाकर ने हरियाणा सरकार से पूछा - क्या दो करोड़ की इनामी राशि जुमला था ?

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर को अभी तक हरियाणा सरकार से इनाम की राशि नहीं मिली है. भाकर ने सोशल मीडिया में इनाम की मांग की तो अब उन्हें हरियाणा सरकार ने फटकार लगा दी. हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर से माफी की मांग की जिन्होंने […]
चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर को अभी तक हरियाणा सरकार से इनाम की राशि नहीं मिली है. भाकर ने सोशल मीडिया में इनाम की मांग की तो अब उन्हें हरियाणा सरकार ने फटकार लगा दी.
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर से माफी की मांग की जिन्होंने दो करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि नहीं मिलने की निराशा टि्वटर पर व्यक्त की थी.
ब्यूनस आयर्स में 2018 युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 16 वर्षीय मनु को राज्य सरकार ने दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का वादा किया था जो इस निशानेबाज को अभी तक नहीं मिला है.
Sir Please confirm if it is correct… Or just Jumla… @anilvijminister pic.twitter.com/AtxpLKBSYV
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) January 4, 2019
इसलिये इस निशानेबाज ने ट्विटर पर विज के ट्वीट के स्क्रीनशाट को पोस्ट करके हरियाणा के खेल मंत्री को इस पुरस्कार राशि की याद दिलायी. विज ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उन्हें सार्वजनिक तौर पर यह मुद्दा उठाने से पहले खेल विभाग से बात करनी चाहिए थी.
इसे भी पढ़ें…
वड़ोदरा करेगा आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी
उन्होंने कहा, उन्होंने अपनी ट्वीट में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उसका उद्देश्य राज्य की छवि खराब करने का था और उनका इरादा सही नहीं था. विज ने मनु से माफी की भी मांग की और कहा कि सरकार की नीति के अनुसार इस साल के पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार राशि अगले साल दी जाती है.
There should be some sense of decipline in players. Bhaker should feel sorry for creating this controversy. She has a long way to go. She should focus on her game only.
— Anil Vij Ambala Cantt Haryana, India (@anilvijminister) January 5, 2019
उन्होंने कहा, सरकार ने अगस्त 2018 में खिलाड़ियों को दी जाने वाली लंबित पुरस्कार राशि दे दी थी, लेकिन जिन्हें यह नहीं मिली, उनके लिये एक योजना है और उन्हें भी ईनामी राशि दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें…
मैकग्रा ने भारतीय टीम को मैदान के अंदर ही नहीं बाहर भी लाजवाब बताया
विज ने ट्वीट किया, खिलाड़ियों में अनुशासन की कुछ समझ होनी चाहिए. भाकर को यह विवाद खड़ा करने के लिये माफी मांगनी चाहिए. उसे अभी बहुत आगे तक जाना है. उसे सिर्फ अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें…
रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की तारीफ की, दूसरा एडम गिलक्रिस्ट बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




