फीफा विश्व कप: ग्रुप जी मुकाबले में अमेरिका ने घाना से लिया बदला

Updated at : 18 Jun 2014 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप: ग्रुप जी मुकाबले में अमेरिका ने घाना से लिया बदला

नटाल : जॉन ब्रूक्स द्वारा 86वें मिनट में किये गये गोल की मदद से अमेरिका ने फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप जी में सोमवार को घाना को 2-1 से हरा दिया. इसी के साथ अमेरिका ने पिछले दो विश्व कप में घाना के हाथों मिली हार का बदला चुकाया. अभी दर्शक अपनी सीटों पर आराम […]

विज्ञापन

नटाल : जॉन ब्रूक्स द्वारा 86वें मिनट में किये गये गोल की मदद से अमेरिका ने फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप जी में सोमवार को घाना को 2-1 से हरा दिया. इसी के साथ अमेरिका ने पिछले दो विश्व कप में घाना के हाथों मिली हार का बदला चुकाया. अभी दर्शक अपनी सीटों पर आराम से बैठ पाते, इसके पहले ही क्लिंट डेम्पसी ने पहले ही मिनट (32वें सेकंड) में शानदार मैदानी गोल दागते हुए अमेरिका को 1-0 से आगे कर दिया.

undefined

यह अमेरिका की तरफ से विश्व कप में सबसे तेज गोल है. डेम्पसी इसी के साथ तीन विश्व कप में गोल दागनेवाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी बने. इसके बाद घाना ने बराबरी पर आने की भरसक कोशिश की. मैच में अधिकांश समय घाना का दबदबा रहा, लेकिन गोल करने के लिए घाना को करीब 81 मिनटों तक इंतजार करना पड़ा.

undefined

जब ऐसा लगने लगा था कि अमेरिका आसानी से जीत जायेगा, तभी आंद्रे आये ने 82वें मिनट में शानदार गोल दागते हुए घाना को 1-1 की बराबरी दिला दी. आये ने पिछले विश्व कप में भी अमेरिका के खिलाफ गोल दागा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola