#HockeyWorldCup2018 : अर्जेन्टीना और न्यूजीलैंड ने कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 7:56 PM

विज्ञापन

भुवनेश्वर : अगस्टीन माजिली और गोंजालो पेइलाट के दो-दो गोल की बदौलत ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने हॉकी विश्व कप के पूल ए के कड़े मुकाबले में गुरुवार को यहां स्पेन को 4-3 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने भी फ्रांस को 2-1 से शिकस्त दी. दोनों टीमों की विश्व रैंकिंग में भले ही छह स्थान का […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : अगस्टीन माजिली और गोंजालो पेइलाट के दो-दो गोल की बदौलत ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने हॉकी विश्व कप के पूल ए के कड़े मुकाबले में गुरुवार को यहां स्पेन को 4-3 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने भी फ्रांस को 2-1 से शिकस्त दी.

दोनों टीमों की विश्व रैंकिंग में भले ही छह स्थान का अंतर हो लेकिन दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन ने दूसरे नंबर की टीम अर्जेन्टीना को पूरे मैच में परेशान किया. अर्जेन्टीना को जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना बड़ा.

माजिली ने चौथे और 15वें मिनट जबकि पेइलाट ने 15वें और 49वें मिनट में गोल दागे. स्पेन की ओर से एनरिक गोंजालेस (तीसरे मिनट), जोसेप रोमेयु (14वें मिनट) और विन्स रुइज (35वें मिनट) ने गोल कियेदिन के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने केन रसेल (16वें मिनट) और स्टीफन जेनेस (56वें मिनट) के मैदानी गोलों की मदद से फ्रांस को हराया.

इसे भी पढ़ें…

#HockeyWorldCup2018 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

फ्रांस की ओर से मैच का एकमात्र गोल 59वें मिनट में विक्टर चार्लेट ने किया. दिन के पहले मैच में स्पेन ने तीसरे ही मिनट में अर्जेन्टीना को हैरान करते हुए युवा एनरिक गोंजालेस के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बनाई. अर्जेन्टीना के गोलकीपर युआन विवाल्डी के पास इस हमले का कोई जवाब नहीं था.

माजिली ने हालांकि एक मिनट बाद ही दाएं छोर से मिले क्रास को स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस को छकाकर को गोल के अंदर डाल दिया. जोसेप रोमेयु ने 14वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 से आगे किया, लेकिन माजिली ने इस बार बायें छोर पर मिले पास को गोल में पहुंचाकर 15वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया.

इसे भी पढ़ें…

हॉकी विश्वकप 2018 : 16 टीमें, 19 दिन, 36 मुकाबले – यहां देखें पूरा कार्यक्रम

पहले क्वार्टर के अंतिम लम्हों में पेइलाट ने पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल दागकर अर्जेन्टीना को मैच में पहली बार 3-2 से बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर में भरसक कोशिशों के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी. स्पेन ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट में ही विन्स रुइज (35वें मिनट) के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 कर दिया.

पेइलाट ने इसके बाद 49वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अर्जेन्टीना की बढ़त को 4-3 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ. स्पेन ने बराबरी हासिल करने के काफी प्रयास किये. अंतिम चार मिनट में गोलकीपर को भी हटा दिया लेकिन अर्जेन्टीना के डिफेंस को भेदने में टीम नाकाम रही. अर्जेन्टीना की टीम अपने अगले पूल मैच में तीन दिसंबर को न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि स्पेन का सामना इसी दिन फ्रांस से होगा.

इसे भी पढ़ें…

HockeyWorldCup2018 : बेल्जियम ने पहले मैच में कनाडा को हराया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola