#HockeyWorldCup2018 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

भुवनेश्वर :भारतीय टीम ने हॉकी विश्व के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया और टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. इससे पहले बुधवार को पूल सी के पहले मुकाबले में बेल्जियम ने कनाडा को एक के मुकाबले दो गोल से हराया. पूल सी के दूसरे […]
भुवनेश्वर :भारतीय टीम ने हॉकी विश्व के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया और टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. इससे पहले बुधवार को पूल सी के पहले मुकाबले में बेल्जियम ने कनाडा को एक के मुकाबले दो गोल से हराया.
पूल सी के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले हॉफ में दो गोल दागे. जबकि दूसरे हॉफ में भारतीय टीम ने तीन गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर दिया.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर तीसरे क्वार्टर में दो गोल दागे. सिमरनजीत सिंह ने जहां खेल के 43वें मिनट में भारत की ओर से तीसरा गोल दागा, वहीं ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में चौथा गोल दागे. चौथे क्वार्टर में सिमरनजीत ने 46वें मिनट में पांचवां गोल दागा और स्कोर को 5-0 पर पहुंचाया.
इससे पहले भारत ने पहले हॉफ में दो गोल दागे. पहला गोल 10वें मिनट में मनदीप सिंह ने जबकि दूसरा गोल आकाशदीप सिंह ने 12वें मिनट में दागा. गौरतलब है कि भारत ने 1975 में पहली बार जीता था खिताब, उसके बाद 43 वर्ष से आज तक भारत को सेमीफाइनल में भी जगह नहीं मिला है.1975 में भारत ने पाकिस्तान को हरा कर हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










