ब्राजीली विश्व कप शहर नटाल में मैच से पहले बाढ़

रियो डि जिनिरियो : दो दिन से लगातार हो रही बारिश से विश्व कप शहर नटाल को पानी से भर दिया जिससे यहां बाढ़ की चेतावनी जारी करी पड़ी अमेरिका और घाना के बीच यहां विश्व कप मैच खेला जाना है जिससे इस मैच पर इसका असर पड़ने की चिंता हो रही है. शुक्रवार से […]
रियो डि जिनिरियो : दो दिन से लगातार हो रही बारिश से विश्व कप शहर नटाल को पानी से भर दिया जिससे यहां बाढ़ की चेतावनी जारी करी पड़ी अमेरिका और घाना के बीच यहां विश्व कप मैच खेला जाना है जिससे इस मैच पर इसका असर पड़ने की चिंता हो रही है.
शुक्रवार से आ रही बारिश में हालांकि किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं मिली है. 50 घंटे में यहां इतनी बारिश हुई है जितनी जून के पूरे महीने में दर्ज की जाती है. अगले पांच दिन में और बारिश की भविष्यवाणी की गयी है, कुछ लोग चिंतित हैं कि मौसम से अमेरिका बनाम घाना मैच पर असर पड़ सकता है. नटाल में शनिवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी और कई दर्जन निवासियों को दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




