ePaper

भारत ने पाकिस्‍तान हॉकी टीम को दिया वर्ल्‍ड कप के लिए वीजा

Updated at : 17 Nov 2018 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्‍तान हॉकी टीम को दिया वर्ल्‍ड कप के लिए वीजा

कराची : पाकिस्तानी हॉकी टीम की भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई जब उसे भारत का वीजा और एक नया प्रायोजक भी मिल गया. भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिये. इसके अलावा नये प्रायोजकों ने 28 नवंबर से 16 […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तानी हॉकी टीम की भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई जब उसे भारत का वीजा और एक नया प्रायोजक भी मिल गया.

भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिये. इसके अलावा नये प्रायोजकों ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में टीम के खर्च के लिये 90 लाख रुपये भी दे दिये. विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं.पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव शाहबाज अहमद ने पुष्टि की कि टीम से जुड़े सभी मसले सुलझ गये हैं. मुख्य कोच तौकीर दर और सहायक कोच दानिश कलीम को हालांकि अभी भी वीजा नहीं मिला है. उन्होंने कहा, इन दोनों के आवेदन देर से जमा हुये थे क्योंकि ये हाल ही में टीम से जुड़े हैं लेकिन भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उन्हें जल्दी ही वीजा दिये जायेंगे.

दो साल पहले वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की जूनियर टीम लखनऊ में हुए जूनियर विश्व कप में भाग नहीं ले सकी थी. शाहबाज ने यह भी बताया कि नये प्रायोजकों ने महासंघ को 90 लाख रुपये जारी कर दिये हैं. उन्होंने कहा , इस पैसे से हम सारे बकाया का भुगतान कर देंगे और खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को दैनिक भत्तों का अग्रिम भुगतान भी हो जायेगा. हमने हवाई टिकट खरीद लिये हैं और होटल के लिये अग्रिम भुगतान भी कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola