भारतीय महिलाओं में सबसे लोकप्रिय हैं मेस्सी

Updated at : 15 Jun 2014 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं में सबसे लोकप्रिय हैं मेस्सी

कोलकाता : अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मेस्सी एक सर्वे में भारतीय महिलाओं के सबसे पसंदीदा फीफा खिलाडी चुने गये हैं. ‘शादी डाट काम’ द्वारा कराए गए सर्वे में पूछा गया था कि ब्राजील में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2014 में सबसे आकर्षक फुटबालर कौन हैं. इसके जवाब में 59.6 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं […]

विज्ञापन

कोलकाता : अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मेस्सी एक सर्वे में भारतीय महिलाओं के सबसे पसंदीदा फीफा खिलाडी चुने गये हैं. ‘शादी डाट काम’ द्वारा कराए गए सर्वे में पूछा गया था कि ब्राजील में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2014 में सबसे आकर्षक फुटबालर कौन हैं. इसके जवाब में 59.6 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं ने मेस्सी को अपनी पहली पसंद बताया.

लोकप्रियता की इस सूची में दूसरे स्थान पर पुर्तगाली टीम और रियाल मैड्रिड के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (53 .4 प्रतिशत) रहे जबकि तीसरे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाइटेड के वेन रुनी :51 . 5 प्रतिशत: रहे. सर्वे में यह भी कहा गया कि 49 . 3 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं ने ब्राजील के मिडफील्डर रिकाडरे काका को ‘सबसे दिलकश फुटबाल खिलाडी’ चुना जबकि इसी टीम के नेमार जूनियर और स्पेनिश खिलाडी फर्नांडो टोरेस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

फीफा 2014 के खिलाडियों के अलावा, सबसे पसंदीदा विवाहित फुटबालर के बारे में पूछे जाने पर 48 . 2 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाडी डेविड बेकहम को चुना. इसके अलावा बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया की जोडी को ‘सबसे पसंदीदा सेलेब्रिटी जोडी’ चुना गया. इस सर्वे में चार हजार से अधिक भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola