विनेश फोगाट ने यौन उत्पीड़न को लेकर दे दिया बड़ा बयान…

भुवनेश्वर : स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को ‘मीटू’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि देश को अपनी महिलाओं के प्रति होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने के तरीके ढूंढने चाहिए. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली विनेश ने हालांकि कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी इस […]
भुवनेश्वर : स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को ‘मीटू’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि देश को अपनी महिलाओं के प्रति होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकने के तरीके ढूंढने चाहिए.
एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली विनेश ने हालांकि कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी इस तरह के यौन उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है. उन्होंने यहां एकामरा खेल साहित्य महोत्सव पर चर्चा के दौरान कहा, ऐसे मामले खेलों में भी हो सकते हैं, मैं नहीं जानती लेकिन मुझे अपने करियर में इस तरह के यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा है.
मुझे यह भी लगता है कि मेरे खेल कुश्ती में इस तरह के मुद्दें नहीं होने चाहिए. उन्होंने कहा, महिलायें जो सामने आ रही हैं, वे साहसिक हैं. जब एक महिला इस तरह की चीजों को सामने लाना चाहती है तो कई बार आपका परिवार आपको ऐसा करने से रोकता है कि इससे बदनामी होगी. देश को महिलाओं के प्रति इस तरह के मुद्दों से निपटना आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










