ब्राजील पहुंचे रोनाल्डो

Updated at : 12 Jun 2014 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राजील पहुंचे रोनाल्डो

कैंपिनास : इस विश्व कप के सबसे बड़े सितारों में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिट होकर ब्राजील पहुंच गए और विमान से उतरने के बाद बड़ी तादाद में उनका नाम चिल्ला रहे प्रशंसकों का अभिवादन भी स्वीकार किया. फुटबॉल वेबसाइट के अनुसार रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर रोनाल्डो के ब्राजील पहुंचने पर युवाओं ने रोनाल्डो […]

विज्ञापन

कैंपिनास : इस विश्व कप के सबसे बड़े सितारों में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिट होकर ब्राजील पहुंच गए और विमान से उतरने के बाद बड़ी तादाद में उनका नाम चिल्ला रहे प्रशंसकों का अभिवादन भी स्वीकार किया.

फुटबॉल वेबसाइट के अनुसार रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर रोनाल्डो के ब्राजील पहुंचने पर युवाओं ने रोनाल्डो रोनाल्डो के नारों से उनका स्वागत किया. उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि बायें पैर की चोट के कारण वह इतने परेशान रहे थे.

आयरलैंड को अमेरिका में एक दोस्ताना मैच में 5-1 से हराने के बाद रोनाल्डो समेत पुर्तगाली टीम कल यहां पहुंची. रोनाल्डा पैर में चोट के कारण पहले दो अभ्यास मैच नहीं खेल सके थे. साओ पाउलो से 100 किलोमीटर दूर पुर्तगाली टीम के ठौर बने इस शहर में पहुंचने पर रोनाल्डो को देखने मजदूर अपना कामधाम छोड़कर खड़े हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola