सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृतियों के साथ किया विश्व कप का स्वागत

Updated at : 12 Jun 2014 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृतियों के साथ किया विश्व कप का स्वागत

भुवनेश्वर : ब्राजील में फीफा विश्व कप 2014 की शुरुआत से पूर्व रेत की कलाकृतियां बनाने वाले प्रतिष्ठित कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर शुभाकामना संदेश के साथ रेत की तीन अलग अलग कलाकृतियां बनाई हैं. दुनिया भर के 32 देश जब अपने कौशल का नजारा पेश करने की तैयारी कर […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : ब्राजील में फीफा विश्व कप 2014 की शुरुआत से पूर्व रेत की कलाकृतियां बनाने वाले प्रतिष्ठित कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर शुभाकामना संदेश के साथ रेत की तीन अलग अलग कलाकृतियां बनाई हैं.

दुनिया भर के 32 देश जब अपने कौशल का नजारा पेश करने की तैयारी कर रहे हैं तब पटनायक ने विश्व कप ट्राफी की नौ फुट की कलाकृति बनाने के अलावा फुटबॉल के साथ एक छोटा स्टेडियम भी बनाया है.

ओडिशा के इस कलाकार ने ब्राजील और क्रोएशिया के बीच होने वाले शुरुआती मैच की कलाकृति भी बनाई है. पटनायक ने इन कलाकृतियों के निर्माण के लिए कुछ रंगों के साथ 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है. उन्हें इन कलाकृतियों को बनाने में सात घंटे का समय लगा. इससे पहले भी पटनायक पुरी समुद्र तट पर फीफा विश्व कप से जुडी रेत की कलाकृतियां बना चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola